मोहल्ले की सबसे खूबसूरत युवती से पति की शादी कराने की जिद पर अड़ी पत्नी , मदद के लिए पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश , 02/11/2024 8:07:45 AM
Anil Tamboli
मोहल्ले की सबसे खूबसूरत युवती से पति की शादी कराने की जिद पर अड़ी पत्नी , मदद के लिए पहुंची थाने
सहारनपुर 02 नवम्बर 2024 - शायद ही कोई ऐसी पत्नी होगी जो कि अपने पति की शादी किसी दूसरी लड़की से कराना चाहती होगी। लेकिन यूपी के सहारनपुर में रहने वाली एक महिला अपने पति की दूसरी शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से कराने पर अड़ गई। बात कुछ दिनों पहले की है लेकिन अब भी यह खबर सोशल मीडिया में लोगों द्वारा पढ़ी और शेयर की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहले महिला ने लड़की और उसके परिजनों से शादी के लिए बात की, लेकिन जब वहां बात नहीं बनी तो वो थाने पहुंच गई। महिला का कहना है कि अगर उसके पति की शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से नहीं हुई तो वो डिप्रेशन में आ जाएंगे। मामला थाना बाजार इलाके का है। महिला के परिजन उसे समझाने में लगे हैं पर वह मानने के लिए तैयार नहीं।

महिला के अनुसार उसके पति कुछ दिनों से काफी परेशान थे, जब उनसे पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और कोई बात नहीं है, यह कहकर टाल दिया। लेकिन जब उसने पति को बेटे की कसम देकर पूछा तो उन्होंने अपनी समस्या बताकर रोने लगे। पति ने बताया कि वो एक लड़की से बहुत प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं। कहते हैं कि मेरी शादी उससे करा दो, अगर शादी उससे नहीं हुई तो वो उसके बिना जी नहीं पाएंगे और मर जाएंगे।

इसके अलावा महिला का यह भी कहना है कि पति का दर्द और उन्हें रोता देख वो भी रोने लगी। इसके बाद वो उस लड़की के घर पहुंची और लड़की के परिजनों से अपने पति की शादी की बात की। उसने लड़की के घरवालों को बताया कि उसके पति आप की लड़की से बेहद प्रेम करते हैं और उसके बिना वह डिप्रेशन में चले जाएंगे और वो भी उनके बिना जी नहीं पाएगी। महिला की बात सुनकर लड़की के परिवार वाले चौंक गए और उस पर भड़क उठे, और डांट फटकार अपने घर से महिला को भगा दिया।

इसके बाद महिला थाने गई और थानेदार से कहा कि साहब अगर मेरे पति की शादी उस लड़की से नहीं हुई। जिससे वो प्रेम करते हैं, तो उसके पति डिप्रेशन में आ जाएंगे। यह मैं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। प्लीज आप उनकी शादी करा दीजिए। पुलिस भी महिला की बात सुनकर हैरान हो गई, पुलिस ने भी महिला को काफी समझाया पर वो थाने में भी अपनी बात पर अड़ी रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH