'माल' पर बवाल - इम्पोर्टेड माल कहने पर भड़की महिला प्रत्याशी , कहा महिला हूँ 'माल' नही??

महाराष्ट्र , 01/11/2024 1:53:12 PM
Anil Tamboli
'माल' पर बवाल - इम्पोर्टेड माल कहने पर भड़की महिला प्रत्याशी , कहा महिला हूँ 'माल' नही??
मुंबई 01 नवम्बर 2024 - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन हो गए हैं और अब प्रचार जोर पकड़ने लगा है. इस बीच, शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी को लेकर विवादित बयान दिया है. अरविंद सावंत ने शाइना के शिंदे गुट से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाया और कहा कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टड माल नहीं चलता है. अरविंद के इस बयान पर विवाद बढ़ गया है और शाइना ने इसके जवाब में महिला कार्ड चला है और कहा, महिला हूं, माल नहीं हूं।

दरअसल, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना एनसी को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा. शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं. शिवसेना से टिकट घोषित होने के बाद शाइना ने बीजेपी छोड़ दी है. वो अब तब बीजेपी की प्रवक्ता थीं।

शाइना को महायुति का उम्मीदवार बनाए जाने पर अरविंद सांवत ने कहा, उनकी हालत देखिए. वो जिंदगीभर बीजेपी में रहीं. टिकट मिला शिंदे सेना से. यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा. यहां इम्पोर्टेड माल नहीं चलता है. हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है. अमीन पटेल ही ऑरिजनल उम्मीदवार हैं।

उद्धव गुट के सांसद सावंत के बयान पर शाइना ने खासी नाराजगी जताई और पलटवार किया है. शायना एनसी ने कहा, वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं. एक सक्षम महिला, जो एक प्रोफेशनल है और राजनीति में आती है. आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं? 2014 और 2019 में आपके लिए, मोदी जी के नेतृत्व में हम सबने काम किया, इसलिए आपका जो हाल, वो हाल है. अब जो आप बेहाल हुए हैं, वो इस वजह से... क्योंकि आपने एक महिला को माल कहकर बुलाया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH