शादी तय होने के 24 घंटे बाद शिक्षिका ने की खुदकुशी , मृतिका की माँ ने कही यह बात..

उत्तर प्रदेश , 30/10/2024 7:31:41 PM
Anil Tamboli
शादी तय होने के 24 घंटे बाद शिक्षिका ने की खुदकुशी , मृतिका की माँ ने कही यह बात..
अमरोहा 31 अक्टूबर 2024 - अमरोहा में 30 साल की महिला प्रिंसिपल ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। प्रिंसिपल की 24 घंटे पहले शादी तय हुई थी, तब से वो परेशान थीं। बुधवार सुबह सोकर उठीं। नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गईं। सुबह 10 बजे मां खाने के लिए बुलाने गईं। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो प्रिंसिपल का शव दुपट्‌टे से लटक रहा था। 

बेटी का शव देखकर चीखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला गंगानगर मोहल्ले का है। महिला की तैनाती संभल के गांव दवोई कलां के जूनियर हाईस्कूल में थी। 

मृतिका की मां ने बताया कल मेरठ से लड़के वाले बेटी को देखने आए थे। तभी से वह परेशान चल रही थी। हमने उससे इसके बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हमने बेटी से कहा था कि अगर रिश्ता मंजूर न हो, तो कैंसिल कर दें। आज सुबह से परेशान थी। चाय-नाश्ता कर अपने कमरे में चली गई। 

मां ने बताया, मुझे लगा कि बेटी ऐसे ही कमरे में गई होगी। जब काफी देर कमरे से नहीं निकली, तो मैं उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। हमने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। खिड़की से देखा तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। 

गजरौला थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया- युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हर एंगल पर जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH