जांजगीर चाम्पा - कोतवाली थाने में पदस्थ ASI ने वकील की पत्नी के साथ किया रेप , FIR हुआ दर्ज

जांजगीर चाम्पा , 29/10/2024 9:44:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कोतवाली थाने में पदस्थ ASI ने वकील की पत्नी के साथ किया रेप , FIR हुआ दर्ज
जांजगीर चाम्पा 29 अक्टूबर 2024 - कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक सब इंस्पेक्टर बलवंत धृतलहरे के खिलाफ एक महिला ने अकलतरा थाने में रेप का FIR दर्ज कराया है। महिला अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है जबकि आरोपी ASI बलवंत घृतलहरें बिलासपुर जिले के मस्तूरी का मूल निवासी है और जांजगीर जिले में पदस्थ है। 

महिला की शिकायत के अनुसार उसकी शादी कोरबा निवासी अधिवक्ता से हुई थी। पति-पत्नी के बीच नहीं बनी और तब से महिला अपने पति को छोड़कर अकलतरा क्षेत्र में रह रही। 04 अगस्त 2023 को जांजगीर कोतवाली थाने में पदस्थ बलवंत धृतलहरें अपने घर वालों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और शादी करने की बात कहीं।

पीड़िता ने जब बताया कि उसका तलाक नहीं हुआ है और तलाक का मामला अदालत में लंबित है। तब आरोपी ASI ने बताया कि वह जांजगीर कोतवाली थाने में पदस्थ है और उसके सारे मामले सुलझा देगा। इसके बाद 11 अगस्त 2023 को गिरौदपुरी ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कर ली। ASI बलवंत धृतलहरे को अकलतरा थाना में पदस्थ रहने के दौरान शासकीय क्वार्टर एलॉट है। उसी क्वार्टर में महिला को लेकर ASI रहने लगा। 

इस दौरान शारीरिक संबंधों से वह दो बार गर्भवती भी हुई तब दवाई खिलाकर आरोपी ASI ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद उसे पत्नी मानने से इनकार कर लगातार मारपीट करने लगा। मारपीट से तंग आकर महिला अपने मायके आ कर रहने लगी। सामाजिक लोगों के आपसी समझाइश पर महिला फिर से ASI के साथ रहने लगी। 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 02 अगस्त 2024 को अदालत से उसका और उसके पूर्व वकील पति के मध्य तलाक हो गया। इसके बाद 11 अगस्त 2024 को वह फिर ASI बलवंत धृतलहरें के पास गई। पर फिर से बलवंत धृतलहरें ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगा थानों के चक्कर काटना शुरु कर दिया। पर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अकलतरा थाने में ASI बलवंत धृतरलहरे के खिलाफ बलात्कार और गर्भपात का अपराध दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH