150 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 44 साल का अधेड़ , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश , 25/10/2024 3:55:19 PM
Anil Tamboli
150 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 44 साल का अधेड़ , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जयपुर 25 अक्टूबर 2024 - दौसा में एक युवक 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, और डेढ़ घंटे की कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मंडावरी के टोडा ठेकला गांव में हुआ. पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय हेमराज गुर्जर अपने खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था. उसके साथ खेमराज महंत और प्रेमराज सैनी भी थे. अचानक मिट्टी ढहने के कारण हेमराज बोरवेल में गिर गया. शोर सुनकर गांव वाले और परिजन मौके पर पहुंचे।

सूचना पर SDM विजेंद्र मीना , DSP दिलीप मीना, सरपंच और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. SDM विजेंद्र मीना ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए JCB का इस्तेमाल किया गया. करीब डेढ़ घंटे बाद, शाम 5:30 बजे, हेमराज को 18 फीट की गहराई से बाहर निकाला गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेमराज दो परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहा था. उसके छोटे भाई बाबूलाल गुर्जर की भी 11 साल पहले पत्थर की खान में गिरने से मौत हो चुकी थी. हेमराज के परिवार में उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है. बाबूलाल के भी चार बच्चे हैं, जिनकी देखभाल हेमराज करता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH