आज की रात इन 07 राज्यो के लिए होगा भारी , चक्रवाती तूफान DANA ने उड़ाई सभी की नींद

नई दिल्ली , 25-10-2024 6:48:58 AM
Anil Tamboli
आज की रात इन 07 राज्यो के लिए होगा भारी , चक्रवाती तूफान DANA  ने उड़ाई सभी की नींद
नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2024 - अब से कुछ ही घंटों में देश के पूर्वी इलाके में चक्रवाती तूफान 'दाना' दस्तक देने वाला है. चक्रवात देर रात 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर ये लैंडफॉल करेगा. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

21 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी से उठा दाना तूफान ओडिशा के धामरा पोर्ट और भितरकनिका नेशनल पार्क के पास लैंड करेगा. इसकी लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी और ये 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा. दाना के असर से भद्रक, केंद्रपाड़ा समेत कई जगह पर 30 सेमी यानी 12 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है. बाकी तटीय इलाकों में 20 सेमी तक बारिश के आसार है।

इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य ओडिशा, बंगाल, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु हैं. यूपी में भी इसका असर दिखेगा. ओडिशा के पुरी में चक्रवाती तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए NDRF की टीमें मौजूद हैं और लोगों को समुद्र से दूर रखा जा रहा है. वहीं, चक्रवाती तूफान को देखते हुए रेलवे भी अलर्ट है. ओडिशा, बंगाल रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

चक्रवाती तूफान के टकराने की जगह से 400 किलो मीटर दूर तक इसका असर देखने को मिलेगा. तूफान टकराने के बाद से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 90 से 120 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश भी होगी. तूफान और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए हावड़ा में कंट्रोल रूम बनाया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने नौ जिलों के तमाम स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

स्थिति के मद्देनजर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी से फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और रात भर नबन्ना में ही रहेंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH