पत्नी को मोबाईल पर गैर मर्द से बात करते देख पति ने खोया आपा , रेत दी पत्नी की गर्दन

उत्तर प्रदेश , 23/10/2024 5:47:32 AM
Anil Tamboli
पत्नी को मोबाईल पर गैर मर्द से बात करते देख पति ने खोया आपा , रेत दी पत्नी की गर्दन
संभल 23 अक्टूबर 2024 - उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पत्नी को वीडियो कॉल पर दूसरे शख्स से बात करता हुआ देखकर पति भड़क उठा. उसने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पति खुद पुलिस चौकी पहुंच गया और कहा कि 'मैं पत्नी की हत्या करके आया हूं... जिसके बाद पुलिस और एसपी घटनास्थल पहुंचे।

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के निवासी सोनू सैनी की शादी 7 साल पहले मुरादाबाद निवासी राखी से हुई थी. आरोप है कि बीते कुछ समय से सोनू की पत्नी राखी फोन पर काफी बिजी रहने लगी थी. उसके पास अक्सर कॉल आते रहते थे. जिसको लेकर पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई. लेकिन राखी का फोन पर बात करना बंद नहीं हुआ. ऐसे में सोनू का शक गहराता चला गया।

बीते मंगलवार को सोनू काम से बाहर गया हुआ था लेकिन दोपहर में अचानक घर लौट आया. घर आकर देखा कि उसकी पत्नी राखी किसी अनजान से वीडियो कॉल पर बात कर रही है. पत्नी को दूसरे शख्स से वीडियो कॉल पर बात करता हुआ देखकर पति भड़क उठा. दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई. जिसके बाद सोनू ने अपनी पत्नी राखी की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पति अपने बच्चों को साथ लेकर खुद ही सिरसी पुलिस चौकी पहुंच गया और पुलिस के सामने पत्नी की हत्या की बात कुबूल कर ली। फिलहाल, पुलिस ने मृतक महिला के शव पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH