आरक्षक प्रेमी के साथ घर मे रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह,,

उत्तर प्रदेश , 23-10-2024 7:07:01 AM
Anil Tamboli
आरक्षक प्रेमी के साथ घर मे रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह,,
अलीगढ़ 23 अक्टूबर 2024 - अलीगढ़ में महिला से अवैध संबंध रखने वाले आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला के पति ने आरक्षक अपने घर में रंगे हाथों पकड़ लिया था और फिर हंगामा कर दिया था। हंगामा होने के बाद यह मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा, जिसके बाद SSP संजीव सुमन ने आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है और चौकी से भी हटा दिया है। इसके साथ ही सारे प्रकरण की जांच भी की जा रही है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जमालपुर चौकी निवासी एक व्यक्ति सेल्स की प्राइवेट नौकरी करता है। जिसके कारण वह आए दिन शहर के बाहर आता जाता है। कुछ दिन पहले उसका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी पुलिस चौकी में शिकायत लेकर आई थी।

इस दौरान महिला का संपर्क चौकी में तैनात सिपाही प्रवेश कुमार से हो गया था। जिसके बाद दोनों की नजदीकी बढ़ गई। जब महिला का पति घर पर नहीं रहता था तो सिपाही उसके घर पहुंच जाता था और आए दिन उससे मिलने लगा। इसी बीच सिपाही के आने जाने की खबर महिला के पति को भी हो गई थी। जिसके बाद उसने नजर रखनी शुरू की। वह लगातार उसकी रेकी कर रहा था और करवा चौथ के दिन भी 20 अक्टूबर को जैसे ही आरक्षक उसके घर पहुंचा महिला का पति भी आ गया।

सिपाही को अपने घर में देखकर महिला के पति ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया और तत्काल सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पीड़ित व्यक्ति ने इस मामल में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH