जांजगीर चाम्पा - 02 साल की मासूम के साथ हैवानियत , खून से लथपथ घर पंहुची बच्ची , कई संदेही हिरासत में
जांजगीर चाम्पा , 20-10-2024 7:58:31 AM
जांजगीर चाम्पा 20 अक्टूबर 2024 - दो साल की एक मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को एक दो साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। वहीं उसके स्वजन घर के अंदर में थे।
इस दौरान एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ सुने स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन ने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। वे तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने मासूम का उपचार किया। इसके बाद स्वजन कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस अपराध दर्ज कर युवक की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
















