सक्ती - तंदुलडीह कांड का खौफनाक सच आया सामने , इस वजह से हुई थी दो सगे भाइयों की हत्या

सक्ती , 20-10-2024 7:42:14 AM
Anil Tamboli
सक्ती - तंदुलडीह कांड का खौफनाक सच आया सामने , इस वजह से हुई थी दो सगे भाइयों की हत्या
सक्ती 20 अक्टूबर 2024 - बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम तांदुलडीह में दो सगे भाईयों की मौत के मामले में दिलचस्प कहानी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देकर और दम घुटने से हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मां, छोटे भाई और दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों भाई घर में पूजा पाठ करने से मना करते थे इसलिए चारों ने मिलकर उनकों रास्ते से हटाने की योजना बनाई और प्रसाद में कीटनाशक मिलाकर दे दिया। इसके बाद जब दोनों बेहोश हो गए तो उनके नाक दबा दिए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मां फिरीत बाई, भाई विशाल और दोनों बहन अमरिका बाई और चंद्रिका बाई को BNS की धारा 103 (1), 3 (5) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दे कि तांदुलडीह गांव की एक महिला फिरीत बाई, अपने तीन बेटे विक्की गोंड, विक्रम गोंड, विशाल गोंड और दो बेटियों चंद्रिका बाई व अमरीका बाई के साथ उज्जैन के एक बाबा उमाकांत की फ़ोटो को सामने रखकर घर को अंदर से बंद कर पूजा पाठ कर रहे थे।इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और जोर-जोर से चिल्लाने पर मोहल्ले वालों को जानकारी हुई।

शुक्रवार को विक्की गोंड, विक्रम गोंड के चचेरे भाई संदीप सिदार पिता जयलाल सिदार ने दरवाजा खोलवाया तो महिला फिरीत बाई ने बताया कि घर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। घर के अंदर जाने पर देखा कि विक्रम गोंड़ (22) और विक्की गोंड़ (20) जमीन में मूर्छित पड़े हुए हुए थे।

उसने इसकी जानकारी मोहल्ले वासियों और पुलिस को दी तब बाराद्वार थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों भाईयों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH