महिला आरक्षक की सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी , पति पर हत्या का शक , जांच जारी

उत्तर प्रदेश , 19/10/2024 7:12:52 PM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक की सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी , पति पर हत्या का शक , जांच जारी
मुरादाबाद 20 अक्टूबर 2024 - 17 अक्टूबर को रामगंगा के किनारे मिली सिरकटी लाश महिला आरक्षक की थी। उसका नाम रिंकी था और वह रामपुर के महिला थाने में तैनात थी। वह 15 अक्टूबर से गायब थी। मायके वालों ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में रिंकी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बेटी की हत्या कर लाश छिपा देने का आरोप लगाया था।

SP सिटी रणविजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की रिंकी का पति सोनू कुमार रामपुर में ही स्पेशल ब्रांच (इंटेलिजेंस यूनिट) में तैनात है। सोनू ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में पत्नी की गुमशुदगी 15 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। कहा था- पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। उसको पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रिंकी और सोनू दोनों बिजनौर जिले के रहने वाले थे। रिंकी बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव दरबड़ की रहने वाली थी। सोनू कुमार बिजनौर के इसी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला था। 2013 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों की पोस्टिंग रामपुर में ही थी। 

रिंकी की मां हरवती ने पुलिस को बताया की दामाद सोनू कुमार बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर वो अक्सर उसे परेशान करता था और मारपीट भी करता था। सोनू कुमार को शक था कि रिंकी के बिजनौर में अपने ही गांव के रहने वाते ओमपाल से अवैध संबंध हैं।

वही रामपुर की महिला थाना प्रभारी ने बताया की महिला कॉन्स्टेबल रिंकी 2011 बैच की सिपाही थी। वह 30 दिन के छुट्‌टी पर थी। उसे 14 अक्टूबर को ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन ड्यूटी पर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस लाइन में उसकी गैरहाजिरी दर्ज की गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH