अंग्रेजी शराब की कीमतों में भारी कमी , मात्र 99 रुपये में मिलेगी सभी ब्रांड की अंग्रेजी शराब

देश , 18/10/2024 1:53:37 PM
Anil Tamboli
अंग्रेजी शराब की कीमतों में भारी कमी , मात्र 99 रुपये में मिलेगी सभी ब्रांड की अंग्रेजी शराब
अमरावती 18 अक्टूबर 2024 - मदिरा के शौकीनो के लिए एक बड़ी खबर है। आंध्र प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि अब राज्य में सभी ब्रांड के शराब का पव्वा (180 ML) का दाम एक समान होगा। सरकार ने यह कीमत 99 रुपये प्रति बोतल तय की है। दरअसल, यह चुनावी वादा था इसे ही पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने कम कीमत पर शराब की बोतल की सप्लाई सुनिश्चित किया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुुताबिक राज्य के मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग के उपनिदेशक निशांत कुमार ने बताया कि वे खुदरा दुकानों में धीरे-धीरे स्टॉक बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों में कम कीमत वाली शराब की आपूर्ति की गई है और अगले कुछ दिनों में इसकी मात्रा दोगुनी कर दी जाएगी।

निशांत कुमार ने बताया कि सूमो क्लासिक व्हिस्की , रॉयल लांसर व्हिस्की , ट्रॉपिकाना ब्रांडी , शॉट व्हिस्की और केरल माल्टेड फाइन व्हिस्की समेत पांच शीर्ष शराब ब्रांड के पव्वा 99 रुपये में बेचने के लिए तैयार हैं।

निशांत कुमार ने बताया, "गुरुवार तक 99 रुपये वाली शराब की करीब 10,000 पेटियां बाजार में पहुंच गई थीं। अगले सोमवार तक इसकी रोजाना आपूर्ति 20,000 पेटियों तक पहुंच जाएगी।" उन्होंने बताया कि अगले पखवाड़े में दुकानों में करीब 2.4 लाख पेटियां शराब उपलब्ध कराई जाएंगी क्योंकि उन्होंने चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बढ़ाने की योजना बनाई है।

उन्होंने बताया कि नवंबर के अंत तक 99 रुपये की कीमत वाली क्वार्टर बोतलों की करीब 1.2 करोड़ बोतलें बाजार में उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे चालू पखवाड़े के दौरान बिक्री का आकलन करने के बाद स्टॉक के इंपोर्ट के बारे में फैसला करेंगे। निशांत कुमार ने बताया कि वे खपत के आधार पर क्वार्टर बोतलों की खरीद बढ़ाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH