कोरबा लिंक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा , माँ और बेटी के कटे हाथ-पैर , दोनो की हालत नाजुक

देश , 18/10/2024 12:23:04 PM
Anil Tamboli
कोरबा लिंक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा , माँ और बेटी के कटे हाथ-पैर , दोनो की हालत नाजुक
रायगडा 18 अक्टूबर 2024 - चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें मां और 4 साल की बेटी अपने अपने हाथ-पैर  खो दिए. ये हादसा कोरबा-विशापट्नम लिंक एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान हुआ. हादसा ओडिशा के सिंगापुर रोड रेलवे स्टेशन में हुआ।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा के रायगडा जिले के सिंगापुर रोड स्टेशन पर एक दिल दहलाने वाली घटना में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी ने ट्रेन से गिरने के बाद अपने हाथ और पैर गंवा दिए. महिला ने अपने दोनों हाथ और एक पैर खो दिया, जबकि दूसरा पैर भी टूट गया. इसी तरह बच्ची ने अपना दायां हाथ और एक पैर खो दिया।

घटना उस समय हुई जब परिवार सिंगापुर रोड स्टेशन पर कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रहा था, वे कालाहांडी के जुनागढ़ जा रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची के पिता तेजी से चलती ट्रेन में चढ़ने में सफल रहे, लेकिन माँ और बेटी ट्रेन से गिर गए, जिससे यह हादसा हुआ।

बता दें कि ट्रेन सिंगापुर रोड स्टेशन पर सिर्फ एक मिनट के लिए रुकती है, इसलिए परिवार जल्दी-जल्दी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. रेलवे पुलिस ने महिला और बच्ची को गंभीर हालत में बचाया और रायगडा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया. प्रारंभिक इलाज के बाद, हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेरहामपुर स्थित MKGC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया गया।

परिजनों के मुताबिक पीड़ित परिवार एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था और घर वापस जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH