सक्ती से बड़ी खबर - पूर्व कांग्रेस पार्षद का बेटा रहस्यमय तरीके से लापता , सदमे में परिजन

सक्ती , 16-10-2024 11:22:16 PM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - पूर्व कांग्रेस पार्षद का बेटा रहस्यमय तरीके से लापता , सदमे में परिजन
सक्ती 16 अक्टूबर 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा वार्ड क्रमांक 18 स्टेशन पारा सक्ती निवासी पूर्व कांग्रेस पार्षद अनिल रौतिया का 29 वर्षीय पुत्र खगेश रौतिया मुम्बई से सक्ती लौटते वक्त बीच रास्ते से ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गया । किसी अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने खगेश के गुमशुदगी की रिपोर्ट सक्ती थाना में दर्ज करा दी है।

पूर्व पार्षद अनिल रौतिया ने बताया कि उनका बेटा खगेश अपने एक साथी सतीश के साथ पिछले माह  27 सितंबर को घूमने जाने निकला था । एक दिन बाद पता चला कि दोनों मुम्बई पहुंच गए हैं। फिर 07 अक्टूबर को सतीश उनके बेटे खगेश को वापसी की ट्रेन में बिठाकर खुद मुम्बई में ही रुक गया। ये बात खगेश ने खुद मोबाइल फोन पर बताई थी।

इसके बाद 08 अक्टूबर की सुबह लगभग 09 बजे तक खगेश से उनकी बात होती रही, फिर अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया । उस वक़्त वो नागपुर स्टेशन पहुंचने की बात बताया था। जब अगले दिन तक वो घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सक्ती पुलिस को देते हुए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। 

पिता अनिल रौतिया ने बताया कि वे लोग भी अपने सारे सगे सबंधी- रिश्तेदारों और खगेश के मित्रों से संपर्क कर उसका सुराग हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सफलता नही मिली है।

पूर्व पार्षद अनिल रौतिया ने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे का कोई भी सुराग मिलने पर इसकी सूचना उनके मोबाइल नम्बर 6262366739 या  8085329314 पर दे सकते है। अनिल रौतिया ने अपने बेटे खगेश का सुराग देने वाले को उचित इनाम देने की भी बात कही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH