युवती के अपहरण के बाद गांव में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश , 16/10/2024 9:44:30 AM
Anil Tamboli
युवती के अपहरण के बाद गांव में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
बरेली 16 अक्टूबर 2024 - बरेली में लव जिहाद में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने के लिए गांव में ही रहने वाला समुदाय विशेष का आरोपी एक युवती को बहलाकर उसका अपहरण कर ले गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है। इसको देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

बिथरी चैनपुर क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से किसी काम के लिए बाहर निकली और फिर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पिता ने थाना बिथरी चैनपुर में गुमशुदगी दर्ज करा दी। घर से कुछ जेवर और दस हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। इसी बीच परिवार वालों को जानकारी मिली कि गांव में रहने वाला समुदाय विशेष का आरोपी आशिक अंसारी उसे बहलाकर ले गया है। 

उसके परिवार के लोगों समेत अन्य दोस्तों ने इसमें मदद की है। युवती के पिता का कहना है कि आरोपियों ने लव जिहाद के चलते धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसका अपहरण किया है। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने आरोपी और उसके परिवार वालों व सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिश्रित आबादी वाले गांव में जैसे ही इस बात की खबर फैली की आशिक अंसारी लव जिहाद के चलते युवती का अपहरण कर ले गया है। वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोपी का पूरा परिवार गांव से फरार हो गया है। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें युवती और आरोपी की तलाश में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि युवती को बरामद कर परिवार को सौंपा जाएगा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH