छत्तीसगढ़ - पुल से उछल कर 20 फिट नीचे दो महिलाओं पर गिरी कार , दोनो की हालत नाजुक

गरियाबंद , 13/10/2024 7:31:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुल से उछल कर 20 फिट नीचे दो महिलाओं पर गिरी कार , दोनो की हालत नाजुक
गरियाबंद 14 अक्टूबर 2024 - गरियाबंद जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद पुल से 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे वक्त खेत में खाना खा रही 2 महिलाएं कार के नीचे दब गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मामला गरियाबंद जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरछेड़ी मार्ग का है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम फुलकर्रा निवासी एक युवक अपनी दो साली को लेकर दशहरा दिखाने के लिए कार से रवाना हुआ था। युवक कार को काफी रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान पिपरछेड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी कार का चालक भागने के दौरान कार को और भी तेजी से चलाने लगा। जिससे करीब 200 मीटर आगे पुल की एप्रोच रोड की ढलान पर कार बेकाबू होकर खेत में पलट गई।

इस दुर्घटना में खेत में काम करने के बाद खाना खा रही 6 महिलाओं में से 2 महिलाएं कार के नीचे दबकर घायल हो गई। उन्हें ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

शुरुआती इलाज के बाद दोनों घायल महिला को रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कार में बैठी दो युवतियां और बाइक सवार भी घायल हुआ है। जिनका गरियाबंद में ही इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH