पत्नी ने युवती को नशीली चाय पिला कर किया बेहोश , फिर पति ने आकर लूट ली इज्जत

उत्तर प्रदेश , 14-10-2024 6:04:49 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने युवती को नशीली चाय पिला कर किया बेहोश , फिर पति ने आकर लूट ली इज्जत
आगरा 14 अक्टूबर 2024 - आगरा से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कार्यक्रम में डांस करने वाली महिला के साथ तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि इस घटना में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया और महिला को नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया था। किसी तरह से महिला उनके चंगुल से छूटकर बाहर निकली और पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है, जो पेशे से कार्यक्रम प्रबंधक है। आरोपी विनय गुप्ता ने एक आयोजन के लिए गाजियाबाद की रहने वाली महिला से संपर्क किया और आयोजन के लिए बात की फिर पीड़िता को आरोपी 8 अक्टूबर को अपने घर ले गया, जहां उसकी पत्नी ने पीड़िता को नशीली चाय पिलाई। चाय पीने के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे बंधक बना लिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया की जब वह होश में आई तो उसने खुद को एक कमरे में बंधा हुआ पाया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी विनय गुप्ता ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से ज्यादा पैसे कमाने के लिए देह व्यापार करने को कहा। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अन्य महिलाओं को भी देह व्यापार के लिए मजबूर किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय गुप्ता और उसकी पत्नी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH