कद्दावर बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद को मिली गैंगरेप की धमकी , आरोपी ने 10 करोड़ भी मांगे

महाराष्ट्र , 13/10/2024 5:56:57 PM
Anil Tamboli
कद्दावर बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद को मिली गैंगरेप की धमकी , आरोपी ने 10 करोड़ भी मांगे
अमरावती 13 अक्टूबर 2024 - महाराष्ट्र के अमरावती से कद्दावर बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में नवनीत राणा को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी मिली है। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम आमिर बताया है। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे हैं। इतना ही नहीं उसने दस करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है।

इस लेटर में नवनीत राणा के पति रवि राणा को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया और उन्होंने यह भी कहा कि मैं हैदराबाद से हूं। साथ ही मेरा किसी पार्टी से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई वसीम ने दुबई से आपको फोन किया था। इस पत्र को भेजने वाले ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। पत्र में कहा गया कि यह मैंने अपनी पत्नी से लिखवाया है।

इस मामले में रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने शहर के राजापेठ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सबसे खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवनीत राणा ने हैदराबाद में भाजपा के लिए प्रचार किया था और जोरदार भाषण भी दिया था।

जानिए कौन हैं नवनीत राणा..

मुंबई में एक पंजाबी परिवार में जन्मी और पली-बढ़ी नवनीत राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्तिका हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से की। उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और दर्शन नाम की कन्नड़ फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सीनू वसंती लक्ष्मी नाम की एक तेलुगु फिल्म में काम किया। साल 2019 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और वह कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े से 19,731 वोटों से हार गईं।

नवनीत राणा का विवादों से भी रहा नाता..

हैदराबाद की एक रैली में उन्होंने कहा था कि अगर 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा दी जाए तो पता नहीं चलेगा कि दोनों भाई कहां चले गए। इसके अलावा उन्होंने गुजरात में एक और बयान दिया था। इसमें नवनीत राणा ने कहा था कि अगर कोई जय श्री राम नहीं कहना चाहता तो वह पाकिस्तान चला जाए। यह भारत है। अगर यहां रहना है तो जय श्री राम कहना ही होगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH