10वीं के छात्र ने शिक्षिका का रेप कर बनाया VIDEO , फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

उत्तर प्रदेश , 13/10/2024 9:46:54 AM
Anil Tamboli
10वीं के छात्र ने शिक्षिका का रेप कर बनाया VIDEO , फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
आगरा 13 अक्टूबर 2024 - 10वीं के छात्र ने अपने ही शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाया और फिर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। आरोप है कि 10वीं के छात्र ने स्कूल टीचर का शारीरिक शोषण किया। टीचर का वीडियो बनाकर स्टूडेंट ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर 10वीं के छात्र और उसके 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक महिला टीचर ने 30 सितंबर को FIR दर्ज कराई थी. जिसमे महिला ने बताया था कि उसके एक छात्र ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने के नाम पर छात्र महिला को ब्लैकमेल करने लगा. शिकायत के आधार पर शाहगंज थाने में केस दर्ज किया गया। दूसरे जिले के रहने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित महिला शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

पीड़िता मथुरा जिले के जैत गांव के एक स्कूल में टीचर के पद पर तैनात थी। महिला नौकरी के चलते वहीं एक कमरा लेकर रह रही थी. इस स्कूल का 10वीं का एक छात्र पढ़ाई में कमजोर था। इस वजह से छात्र ने टीचर से एक्स्ट्रा क्लास लेना शुरू कर दिया। एक्स्ट्रा क्लास लेने के दौरान छात्र ने महिला टीचर को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि छात्र ने महिला के शारीरिक शोषण किया और इसका वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया।

टीचर ने पुलिस को बताया कि छात्र वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद टीचर ने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया। फिर वह नौकरी छोड़कर अपने घर आगरा लौट आई। इसके बाद छात्र ने शारीरिक शोषण का वीडियो अपने ही गांव के तीन दोस्तों को भेज दिया। सभी ने वीडियो को व्हाट्सएप पर भेजकर टीचर पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब टीचर ने तंग आकर उनसे मिलने से इनकार कर दिया तो लड़कों ने इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो वायरल कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH