रावण दहन के दौरान चाम्पा में बड़ा हादसा , 30 फिट ऊंचाई से गिरे राम लक्ष्मण और हनुमान
जांजगीर चाम्पा , 13-10-2024 6:45:58 AM
जांजगीर चाम्पा 13 अक्टूबर 2024 - इस वक्त ब्लाक मुख्यालय चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा दशहरा उत्सव मनाते समय बड़ा हादसा हो गया इस हादसे में कई लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। एक व्यक्ति गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है उसके दोनों पैर की हड्डी टुट गई। उसे इलाज कराने बिलासपुर रिफर किया गया है। वही एक अन्य घायल का इलाज बीडीएम हॉस्पिटल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रावण दहन के दौरान तय कार्यक्रम में जमीन से 30 फीट ऊपर जाकर राम रावण संवाद होना था इस कार्यक्रम में नगर पालिका की लिफ्टर मशीन का उपयोग किया जा रहा था। लिफ्टर की क्षमता कम होने के कारण इसमें सिर्फ तीन लोग ही सवार थे। जमीन से लगभग 30 फिट उपर राम और रावण का संवाद हो ही रहा था कि अचानक लिफ्टर टूटकर गिर गया।
इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गया आनन फानन में घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। बता दे कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर और SP शामिल थे।
















