पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , फिर लाश के साथ रातभर करती रही यह काम

उत्तर प्रदेश , 11/10/2024 3:34:08 PM
Anil Tamboli
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , फिर लाश के साथ रातभर करती रही यह काम
मुरादाबाद 11 अक्टूबर 2024 - यूपी के मुरादाबाद में एक महिला अपने पति की हत्या करने के बाद रातभर उसकी लाश के बगल में सोती रही। सुबह उठकर पति की मौत पर खूब रोना चिल्लाना भी किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी सारी नौटंकी धरी रह गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पति शराब पीकर रात में मारपीट कर रहा था। वो आए दिन ऐसा ही करता था। बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसी के गमछे से उसका गला घोंट दिया। 

हालांकि महिला ने कहा कि उसका इरादा पति को जान से मारने का नहीं था। वो सिर्फ अपना बचाव करना चाहती थी। लेकिन गमछा जोर से कस गया और पति की मौत हो गई। पुलिस महिला को पति की गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

घटना मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में मथाना गांव की है। यहां रहने वाले राजू उर्फ राजवीर की लाश मंगलवार सुबह उसी के घर में मिली थी। पुलिस ने शव का पीएम कराया तो उसमें गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही पुलिस को राजू की पत्नी बेबी पर शक था। घटना के बाद उसने पुलिस को बताया था कि उसे नहीं पता कि उसके पति की कैसे मौत हुई और उसे किसने मारा है। 

उसने पुलिस को बताया था कि वो रातभर पति के बगल की चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। मंगलवार सुबह उसकी आंख खुली तो देखा पति देर तक बिस्तर पर सोया था। बेबी ने पुलिस को बताया था कि उसने पति को जगाने के लिए आवाज दी लेकिन उसने अनसुना कर दिया। इस पर उसने उसे हिलाया ढुलाया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। पुलिस ने बेबी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH