पति ने किया रिश्वतखोर अधिकारी पत्नी का स्टिंग ऑपरेशन , VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

देश , 10/10/2024 7:30:30 PM
Anil Tamboli
पति ने किया रिश्वतखोर अधिकारी पत्नी का स्टिंग ऑपरेशन , VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
हैदराबाद 11 अक्टूबर 2024 - हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के मणिकोंडा नगर पालिका में DEE (डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) के रूप में तैनात एक महिला अधिकारी पर कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है. आमतौर पर लोग ऐसे खुलासे स्पाई कैमरा या दफ्तर में छुपे किसी हिडेन कैमरा की मदद से करते हैं।

दिव्यज्योति नाम की महिला इंजीनियर की ये पोल किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पति श्रीपाद ने खोली है. उसने एक वीडियो में पत्नी के खिलाफ जो सबूत दिखाए वह हैरान करने वाले हैं. खबरों के मुताबिक श्रीपद नामक युवक ने अपनी पत्नी दिव्यज्योति पर मनीकोंडा नगर पालिका में डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (DEE) के पद पर काम करते हुए रिश्वत लेने का आरोप लगाया. श्रीपाद ने मीडिया को इसके वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराए जिसमें उनकी पत्नी कथित तौर पर हर दिन लाखों रुपये की रिश्वत लेकर घर आती थी और लापरवाही से घर पर पैसे जमा करती थी।

वीडियो में शख्स घर के कोनों से लेकर मंदिर तक में रखी छुटी नोटों की गड्डियां दिखा रहा है. कहीं अलमारी में बेतरतीबी से नोटों के ढेर पड़े हैं तो कहीं थैलियों में भरकर रखे हैं. श्रीपाद ने दावा किया कि जब भी वह दिव्यज्योति से उसकी हरकतों के बारे में पूछता था, तो वह उसे जी भरकर से गाली देती थी. लड़ाई झगड़े के ये हालात जब बदतर हो गए तो उसने मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला किया।

तलाक के लिए अर्जी देने के बाद, उसने पत्नी की अवैध गतिविधियों का वीडियो सबूत रिकॉर्ड किया और सबूत मीडिया को सौंप दिए, जिससे DEE दिव्यज्योति की भ्रष्ट गतिविधियां सामने आ गईं. मामला सामने आने के बाद से महिला की सरकारी नौकरी दांव पर लग सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH