छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव पर टिकट दिलाने के नाम पर 33 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप , HC में आपराधिक याचिका दायर ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव पर टिकट दिलाने के नाम पर 33 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप , HC में आपराधिक याचिका दायर ,,
बिलासपुर 06 नवम्बर 2020 -  तखतपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे राजू सिंह क्षत्रिय के खिलाफ हाईकोर्ट में आपराधिक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने विधानसभा चुनाव 2018 में टिकट दिलाने के नाम पर 33 लाख रुपये वसूली करने का आरोप लगाया है।

सीपत क्षेत्र के खैरा निवासी ज्ञानचंद पाठक ने अपनी याचिका में बताया है कि पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव के खिलाफ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजू सिंह क्षत्रिय विधानसभा चुनाव 2018 में बेलतरा क्षेत्र से टिकट दिलाने का दावा किया था। इसके एवज में उनसे 33 लाख रुपये लिए थे। बाद में उन्हें न तो टिकट मिला और न ही पूर्व विधायक क्षत्रिय ने उनकी रकम वापस की। याचिकाकर्ता ने आरोप के आधार पर पूर्व विधायक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

खैरा निवासी ज्ञानचंद पाठक के मुताबिक उनका पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय के विधायक प्रतिनिधि देवीलाल साहू से परिचय था। जिसके जरिये वे पूर्व विधानसभा राजू सिंह से मिले, जिसके बाद उनकी घनिष्टता बढ़ी, तो उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से भी मिलाया। फिर विधानसभा चुनाव 2018 के पहले बेलतरा से भाजपा का टिकट दिलाने पूर्व विधायक और उनके प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाया। टिकट दिलाने के एवज में 1 करोड़ की मांग की गई, बात 50 लाख में तय हुआ और जिसमें से आधा पैसा उन्हें देने की बात हुई, उन्होंने जमीन का एग्रीमेंट कर 33 लाख दे दिए। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, और पैसे वापस मांगने पर उन्हें घुमाया जाने लगा, तो ज्ञानचन्द ने एसपी, आईजी से इसकी शिकायत की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH