अब जीन्स और टी शर्ट पहन कर स्कूल नही आ पाएंगे शिक्षक , शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड हुआ जारी

बिहार , 10/10/2024 5:33:19 AM
Anil Tamboli
अब जीन्स और टी शर्ट पहन कर स्कूल नही आ पाएंगे शिक्षक , शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड हुआ जारी
पटना 10 अक्टूबर 2024 - बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी अब केवल फॉर्मल कपड़ों में ही स्कूल आएंगे। टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़ों में स्कूल आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब इसे और सख्ती से लागू करने की योजना है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गतिविधियों में शालीनता प्रकट करने एवं मर्यादित व्यवहार करने हेतु निदेश दिया गया था, परंतु प्रायः यह देखा जा रहा है कि विद्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों में पदस्थापित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी कार्यालय संस्कृति के विरूद्ध अनौपचारिक परिधान (यथा जींस-टी-शर्ट) में विद्यालयों /शैक्षणिक संस्थानों में आ रहे हैं। 

शिक्षा विभाग ने नोटिस में कहा है कि सोशल मीडिया (फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि) एवं अन्य माध्यमों से डांस, डीजे, डिस्को एवं अन्य निम्न स्तर की गतिविधियां स्कूल परिसर में संचालित होते हुए पाई गयी हैं। विभाग ने कहा है कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के विद्यालय परिसर में इस तरह का आचरण तथा व्यवहार शैक्षणिक माहौल को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करता है, जो कहीं से स्वीकार योग्य नहीं है।

बिहार शिक्षा विभाग ने अपने नोटिस में कहा है कि केवल शिक्षा कैलेण्डर के अनुसार, विशेष दिनों में डांस, संगीत आदि का अनुशासित एवं शालीन कार्यक्रम ही मान्य है। बताई गई परिस्थिति में पुनः निर्देश दिया जाता है कि विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों में पदस्थापित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शिक्षण/ कार्यालय अवधि में गरिमायुक्त औपचारिक परिधान यानी फॉर्मल ड्रेस में ही विद्यालयों /शैक्षणिक संस्थानों में आएंगे। इसका अनुपालन करना /करवाना सुनिश्चत किया जाय।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH