जांजगीर चाम्पा - जीवनभर नहीं निभाया पति का धर्म , मौत के बाद फर्जीवाड़ा कर हड़प ली GPF की राशि

जांजगीर चाम्पा , 10-10-2024 6:43:37 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जीवनभर नहीं निभाया पति का धर्म , मौत के बाद फर्जीवाड़ा कर हड़प ली GPF की राशि
जांजगीर चाम्पा 10 अक्टूबर 2024 - पामगढ़ BEO कार्यालय में एक रोचक मामला सामने आया है। शिक्षिका की GPF सहित अन्य राशि के भुगतान को लेकर पति ने BEO और दो क्लर्क के साथ दस्तावेजों में कूटरचना कर दी। दरअसल शिक्षिका ने युवराज सिंह को अपना दत्तक पुत्र घोषित करने के साथ ही उत्तराधिकारी बनाया था। शिक्षिका के पति का नाम युवराज सिंह ठाकुर है। पति ने हमनाम का जमकर फायदा उठाया और पामगढ़ BEO कार्यालय में पदस्थ तत्कालीन BEO व दो क्लर्क के साथ शिक्षिका पत्नी के सर्विस बुक में कूटरचना कर दी। 

कूटरचना के बाद BEO ने शिक्षिका की GPF सहित अन्य राशि का भुगतान दत्तक पुत्र युवराज सिंह चंदेल के बजाय शिक्षिका के पति युवराज सिंह ठाकुर को कर दिया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मृत शिक्षिका सुनीता सिंह के सर्विस बुक में कूटरचना के आरोप में तत्कालीन BEO , दोनों क्लर्क व पति युवराज सिंह ठाकुर के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी., 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।

आवेदक ने कोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी है कि उनकी मां शिक्षिका सुनीता सिंह की शादी युवराज सिंह ठाकुर के साथ हुई थी, परन्तु सुनीता सिंह कभी भी पत्नी के रूप में उसके साथ नहीं रही और ना ही युवराज सिंह ठाकुर ने सुनीता सिंह के जीवनकाल तक पति धर्म के दायित्व का निर्वहन किया।

आवेदक युवराज सिंह चंदेल द्वारा ने न्यायालय में परिवाद पेश कर बताया कि उसकी मां सुनीता सिंह पूर्व माध्यमिक शाला मुलमुला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थीं। उनकी मृत्यु 10 जुलाई 2021 को हो गई। दाह संस्कार प्रयागराज में परिवार की मौजूदगी में किया गया। सुनीता सिंह ने आवेदक युवराज सिंह को रजिस्टर्ड गोदनामा व अपनी समस्त चल एवं अचल संम्पत्ति के संबंध में एक वसीयतनामा भी निष्पादित की थी, जिसमें अपनी समस्त चल सम्पत्ति, समस्त अचल सम्पत्ति एवं शासकीय सेवा से प्राप्त होने वाले सभी लाभांश समस्त लंबित स्वत्वों का भुगतान, GPF , ग्रेच्युटी, GIS का 100 प्रतिशत पेंशन व अनुकंपा नियुक्ति का हकदार भी बनाया है।

सुनीता सिंह की मृत्यु और अंतिम क्रियाकर्म करने के बाद बेटे ने BEO पामगढ़ को आवेदन देकर मां के GPF सहित सभी राशि के भुगतान की मांग करने के साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पेश किया। BEO ने आवेदन लेकर उसे सूचना देकर बुलाने की बात कही। BEO द्वारा सूचना ना देने पर जब वह कार्यालय जाकर पतासाजी की तब फर्जीवाड़े की जानकारी मिली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH