सक्ती से बड़ी खबर - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी , 18 लोग घायल , दो लापता , रेस्क्यू जारी

सक्ती , 10-10-2024 6:06:47 AM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी , 18 लोग घायल , दो लापता , रेस्क्यू जारी
सक्ती 10 अक्टूबर 2024 - इस वक्त सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। पिकअप में 2 बच्चों समेत 20 लोग सवार थे, जो कि नवरात्रि में देवी दर्शन और जगराता देखने के लिए गांव से रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि पिकअप का चालक नशे में चूर था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया, वहीं नहर में लापता दो 6 वर्षीय बच्चों की तलाश की जा रही है। हादसा नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव बरपाली के पास की है। 

बताया जा रहा है कि सक्ती थाना क्षेत्र के बेलाचुआं निवासी ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर नवरात्रि में जगराता कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत्त चालाक का पिकअप पर से नियंत्रण हट गया। जिससे तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

इस हादसे में पिकअप सवार सभी लोग पानी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप में सवार 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिये जाने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं पिकअप में सवार 6 वर्षीय नाबालिग बालक इंद्रा व अशोक जायसवाल घटना के बाद से लातपा बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH