छत्तीसगढ़ - प्रेमी के प्यार में पागल 'समारी' ने बनाया रियल दृश्यम-2 , पढ़े सनसनीखेज खबर

गरियाबंद , 09-10-2024 11:17:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के प्यार में पागल 'समारी' ने बनाया रियल दृश्यम-2 , पढ़े सनसनीखेज खबर
गरियाबंद 09 अक्टूबर 2024 - गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र में पत्नी के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. पति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के बाद पत्नी अपने ससुरालवालों को गुमराह कर रही थी. मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में पत्नी और उसके प्रेमी का कारनामा उजागर हो गया. अब पत्नी जहां जेल में सलाखों के पीछे है, तो वहीं उसका प्रेमी फरार है।

ढोल सराई निवासी 33 वर्षीय रोहित मरकाम का साल भर पहले पेंड्रा के समारी बाई से विवाह हुआ था. समारी बाई घर की इकलौती बेटी थी. समारी बाई के पिता नहीं होने की वजह से रोहित अपने ससुराल में घरजमाई बन कर रहता था. अगस्त महीने में नवाखाई के दौरान जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम ने बहू से जानकारी ली. बहू ने पति के कमाने के लिए आंध्रप्रदेश जाने की बात कहते हुए गुमराह किया. लेकिन पिता का मन नहीं मान रहा था।

आखिरकार गांव वालों से रायशुमारी के बाद दो दिन पहले रोहित के पिता ने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो पत्नी समारी बाई के जवाब से संदेह पैदा होने लगा। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया, जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था।

सुमारी बाई ने पहले पेंड्रा में घर के पीछे का स्थान दिखाया, जहां शव को पहले दफनाया था, फिर उसके बाद उसने 20 किमी दूर नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले नाला का वह स्थान भी दिखाया जहां उसने अपने आशिक के साथ मिल सप्ताह भर पहले लाश को दूसरी बार ठिकाने लगाया था. पुलिस ने मौके से शव खनन के बाद बिसरा को सुरक्षित रखकर शव का परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।

SDOP बाजी लाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने 15 जुलाई को पति की हत्या करना बताया है. लोहे के रॉड से शरीर व सिर में कई जगह वार किया गया था. पुलिस पूछताछ में बताया गया कि प्रेमी के साथ अवैध संबंध की जानकारी लगी तो उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की. महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया है. आरोपी प्रेमी फरार है।

ताज़ा समाचार

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH