पत्नी अंधेरे में पड़ोसी को समझ बैठी पति , लाईट आते तक पड़ोसी ने कर दिया कांड , लूट गई महिला की इज्ज़त

उत्तर प्रदेश , 08/10/2024 10:17:15 AM
Anil Tamboli
पत्नी अंधेरे में पड़ोसी को समझ बैठी पति , लाईट आते तक पड़ोसी ने कर दिया कांड , लूट गई महिला की इज्ज़त
भदोही 08 अक्टूबर 2024 - भदोही में एक अजीब मामला सामने आया है यँहा विवाहिता के साथ अंधेरा होने के चलते बड़ा कांड हो गया। महिला की बातें सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। वह अपनी FIR दर्ज कराने पहुंची तो थाने से भगा दिया गया। फिर उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर भदोही के गोपीगंज थाने की पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा है। 

गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने 34 वर्षीय विवाहिता की शिकायत के हवाले से बताया कि 17/18 जुलाई की आधी रात के बाद उसका पड़ोसी कंचू (32) उसके बगल में बिस्तर पर आकर लेट गया। बिजली नहीं होने से अंधेरे में महिला ने समझा उसका पति आया है। कुछ देर बाद उसकी हरकतों से महिला परेशान हो गई। जब तक कुछ समझ पाती, तब तक पड़ोसी उसके साथ रेप कर चुका था। 

इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो घर वालों के साथ ही आसपास के लोग भी जुट गए। महिला ने आरोपी को पकड़ रखा था और पूरी घटना बताने के साथ पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी मौके से भाग निकला। युवती ने आरोप लगाया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस पर उसे थाने से भगा दिया गया। कहीं कोई सुनवाई नहीं होने पर सात अगस्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सबीहा खातून की अदालत में याचिका दायर की। 

इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी कंचू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रेप , आपराधिक धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी और उसके दोनों भाई घर से फरार हो गये हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH