अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , हादसे में 3 महिलाओं की मौत , दो बच्चे लापता , 8 मकान धरासाई

उत्तर प्रदेश , 03-10-2024 8:48:46 PM
Anil Tamboli
अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , हादसे में 3 महिलाओं की मौत , दो बच्चे लापता , 8 मकान धरासाई
बरेली 03 अक्टूबर 2024 - यूपी के बरेली में बुधवार शाम एक अवैध फटाखा फैक्ट्री में धमाके से 3 महिलाओं की मौत हो गई वहीं मलबे में दबकर 5 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद से 2 बच्चे भी लापता हैं जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक धमाके हुए जो करीब दो घंटे तक जारी रहे। धमाकों से पूरा गांव दहल गया।

बताया जा रहा है कि सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रहमान शाह के घर में अवैध पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। कल पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में 5 मकान गिर गए, 3 में दरारें आ गई हैं। घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस और राहत बचाव टीम पहुंची। SDRF और NDRF की टीम भी पहुंची। मलबे में दबे पांच लोगों को तो निकाल लिया गया लेकिन दो लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) राकेश सिंह ने  बताया, "बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि विस्फोट होने से आसपास की 7-8 इमारतों को भी नुकसान हुआ है और फैक्ट्री के संचालक की पहचान नासिर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि बताया गया है कि उसके पास लाइसेंस था और लाइसेंस के विवरण की जांच की जा रही है।

बरेली पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तबस्सुम निवासी कल्यालणपुर, बरेली , रुखसाना बरेली, एक अन्य मृतक जिसके नाम का पता लगाया जा रहा है। हादसे में रहमान शाह निवासी कल्याणपुर बरेली , छोटी निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली, फातिमा निवासी बरेली, सितारा निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली घायल हुए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH