वकील ने पहले माँ की लूटी इज्जत , फिर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार , झांसे में आया था परिवार

उत्तर प्रदेश , 03/10/2024 8:52:48 AM
Anil Tamboli
वकील ने पहले माँ की लूटी इज्जत , फिर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार , झांसे में आया था परिवार
गाजियाबाद 03 अक्टूबर 2024 - गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रेप पीड़ित किशोरी ने मेरठ के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी के मुताबिक पिता के देहांत के बाद आरोपी ने पहले तो उसकी मां का शारीरिक शोषण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि वर्ष 2021 में उसके पिता का देहांत हो गया था। पिता की मौत के बाद दादा क्लेश करने लगे थे, जिसके चलते उसकी मां मेरठ के श्रद्धापुरी स्थित मायके में जाकर रहने लगी थी। उसकी नानी के घर पर मोनी राठी नाम का युवक आता था, जो खुद को वकील बताता था।

किशोरी का कहना है कि उसकी मां मोनू राठी के बहकावे में आकर उसके साथ मेरठ के फ्लैट में रहने लगी। वह और उसका भाई भी मां के साथ रहते थे। आरोप है कि मोनू राठी उसकी मां का शारीरिक शोषण करता था। इतना ही नहीं, जब उसकी मां और भाई घर पर नहीं होते थे तो वह उसे बुरी तरह छूता था और कपड़े निकालकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। 

17 फरवरी की शाम मां और भाई घर पर नहीं थे तो मोनू राठी ने उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर मां ने कहा कि मोनू राठी मदद कर रहा है। अगर उसे कुछ कहा तो वह मदद नहीं करेगा। 

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि किशोरी ने मोनू राठी नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH