पड़ोसी के घर के बिस्तर पर मिली विवाहिता की लाश , परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

उत्तर प्रदेश , 02/10/2024 3:36:08 PM
Anil Tamboli
पड़ोसी के घर के बिस्तर पर मिली विवाहिता की लाश , परिजनों ने जताई इस बात की आशंका
महाराजगंज 02 अक्टूबर 2024 - सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेख फरेंदा टोला करमहिया में एक महिला की लाश उसके पड़ोसी के घर में बेड से बरामद हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। यह महिला शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर में तलाशी ली तो महिला की लाश मिली। 

दरअसल जितेंद्र साहनी की पत्नी जसमती सोमवार की शाम अचानक घर से गायब हो गई। कुछ देर तक परिजनों ने सोचा कि कहीं आस पड़ोस में गई होगी, लेकिन जब काफी देर हो गया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। तब जितेंद्र ने सोनौली पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकित सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस टीम ने जितेंद्र साहनी के संदेह पर उसके पड़ोसी चाचा के घर की तलाशी लेनी शुरू की तो कमरे के बेड में बने बॉक्स में छिपाकर रखा गया जसमती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका का शव जिस घर से बरामद हुआ, उस घर के छह सदस्य संदीप सहानी, मनोरमा सहानी , संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH