कोचिंग टीचर ने छात्रा का रेप कर बनाया VIDEO , फिर की ऐसी डिमांड की उड़ गए छात्रा के होश

उत्तर प्रदेश , 02/10/2024 2:50:10 PM
Anil Tamboli
कोचिंग टीचर ने छात्रा का रेप कर बनाया VIDEO , फिर की ऐसी डिमांड की उड़ गए छात्रा के होश
कौशाम्बी 02 अक्टूबर 2024 - यूपी के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में जब शादी तय हुई तो उसने छात्रा के होने वाले ससुरालियों को वीडियो भेज दिया। जिससे रिश्ता टूट गया। अब वह वीडियो डिलीट करने के नाम पर 10 लाख रुपये की डिमांड की है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए टीचर पर ऐक्शन लेने की बात कही है।ये मामला सैनी क्षेत्र का है। 

एक शख्स ने बताया कि उसकी बेटी जब 10वीं में पढ़ती थी तब उसे गांव का ही एक युवक कोचिंग पढ़ाता था। इस दौरान उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने अभी तक उसकी वीडियो सुरक्षित रखी थी। अब बेटी की शादी का रिश्ता इलाके के ही एक गांव में तय हुआ तो उसने अश्लील वीडियो होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दिया। जिससे शादी टूट गई।

पीड़िता के पिता के मुताबिक युवक अब वीडियो डिलीट करने के नाम पर 10 लाख रुपये मांग रहा है। इसके अलावा खुद के साथ भी शादी का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर एसिड अटैक और पूरे परिवार को जान से मार देने की भी धमकी दी है। 

वहीं इस मामले में सैनी के इंस्पैक्टर जयचंद्र शर्मा का कहना है कि प्रकरण गंभीर है। सिराथू चौकी प्रभारी को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH