जांजगीर से बड़ी खबर - नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश , पूरे शहर में मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा , 28-09-2024 5:55:43 AM
जांजगीर चाम्पा 28 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। शेखर चंदेल की लाश रेल की पटरी से बरामद की गई है। सूचना पर जांजगीर जिले के एसपी आला अफसरों के साथ मौके पर पहुँच गए है।
शेखर चंदेल की लाश नैला रेलवे स्टेशन के आगे बरामद की गई है। शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है या उनके साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है यह तय नहीं है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है..
















