सक्ती - नशीली सिरप का मुख्य सप्लायर मोहन सिन्हा बिहार से गिरफ्तार , सक्ती में फैलाया था नशे का कारोबार

सक्ती , 26-09-2024 3:06:53 AM
Anil Tamboli
सक्ती - नशीली सिरप का मुख्य सप्लायर मोहन सिन्हा बिहार से गिरफ्तार , सक्ती में फैलाया था नशे का कारोबार
सक्ती 25 सितंबर 2024 - सक्ती पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली सिरप के सप्लायर को पटना (बिहार) से गिरफ्तार कर सक्ती ले आई हैं। आरोपी पटना से कुरियर के माध्यम से सक्ती सहित आसपास के जिलों में नशीली सिरप की सप्लाई करता था। आरोपी के संपर्क में कई स्थानीय लोग जुड़े हुए थे, जो जरूरत के अनुसार नशीली सिरप मंगवाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे।

बता दें कि बीते 12 सितंबर को सक्ती से लगे ग्राम रगजा के पास परसापाली के रहने वाले आरोपी अमित कुमार सारथी को दो कार्टून (235 नग) प्रतिबंधित Onerex Cough Syrup  के साथ स्कूटी में घूमते हुए पकड़ा गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि नशीली सिरप का मुख्य कारोबारी पटना में बैठकर वहां से नशे का कारोबार फैला रहा था।

एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम पटना भेजी, जहां से आरोपी मोहन उर्फ रविशंकर प्रसाद सिन्हा, निवासी पटना, को गिरफ्तार कर सक्ती लाया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(c) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। अब तक सक्ती पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

एसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि लोकल विक्रेता को पकड़ने से नशे का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हो सकता, क्योंकि जब तक दूसरे राज्य में बैठा सप्लायर खुला घूम रहा है, वह किसी न किसी माध्यम से अपना कारोबार चलाता रहेगा। इसलिए इस बीमारी को जड़ से खत्म करना जरूरी है। एसपी ने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH