जब कलेक्टर सहकारी समितियों में चल रहे कार्यो का औचक निरीक्षण पर पहुचे , पटवारी से कहा यह करके दिखाओ ,,

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जब कलेक्टर सहकारी समितियों में चल रहे कार्यो का औचक निरीक्षण पर पहुचे , पटवारी से कहा यह करके दिखाओ ,,
रायगढ़ 03 नवम्बर 2020 - रायगढ़  कलेक्टर भीम सिंह ने सहकारी समितियों में चल रहे किसानों के ऑनलाईन पंजीयन कार्य को देखने लोईंग के सहकारी समिति के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने पटवारी से मौके पर ही किसान का ऑनलाईन पंजीयन कर दिखाने के लिये कहा। इसके साथ ही उन्होंने भुईंया पोर्टल तथा सोसायटी माड्यूल के तहत ऑनलाईन होने वाले कार्य की प्रक्रिया को विस्तार से देखा।

उन्होंने समिति प्रबंधक तथा पटवारी से अब तक किये गये पंजीयन की जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया कि लोईंग सहकारी समिति में किसानों का 98 प्रतिशत पंजीयन कर लिया गया है। प्रतिदिन 150 से 200 किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। शामिलात खाता के चलते कुछ किसानों के सहमति पत्र नहीं आने से अभी पंजीयन नहीं हो पाया है। 

कलेक्टर भीम सिंह ने लोईंग समिति में इस वर्ष नये किसानों के पंजीयन तथा धान खरीदी हेतु पंजीयन किये गये कुल रकबे की भी जानकारी ली। उन्होंने पटवारियों से गिरदावरी के तहत किए गए रकबा सत्यापन तथा भुईंया पोर्टल पर उसकी ऑनलाईन एन्ट्री की जानकारी ली। कलेक्टर भीम सिंह ने जामगांव समिति के ऑनलाईन पंजीयन कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जितने किसानों का पंजीयन बचा है उनमें यदि सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या हो तो तत्काल विस्तृत जानकारी बनाकर भेजे जिससे उसे सुलझाते हुये समय पर पंजीयन कार्य पूर्ण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति भवन में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिये। परिसर में चबुतरा निर्माण की भी जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार रायगढ़ सीमा पात्रे सहित आरआई पटवारी व समिति के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH