सक्ती में रामराज्य था और अब भी रामराज्य ही है , बस फ्लैक्स छोटा हो गया और समस्याएं बड़ी हो गई

सक्ती , 25-09-2024 8:22:36 AM
Anil Tamboli
सक्ती में रामराज्य था और अब भी रामराज्य ही है , बस फ्लैक्स छोटा हो गया और समस्याएं बड़ी हो गई
सक्ती 25 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ में सत्ता बदली , जांजगीर चाम्पा लोकसभा मे सांसद भी बदले लेकिन सक्ती वालो के ना तो दशा बदली और ना दिशा। सक्ती में पहले भी रामराज्य था और अब भी रामराज्य ही है। वैसे कहने को तो सक्ती जिला बन गया लेकिन हालात पहले से बदतर हो गए। सक्ती के जिला बनने से लोगो को लगा था कि शहर का विकास होगा , बड़े अधिकारीयो के बैठने से लोगो की समस्याओं का जल्द निपटारा होगा , बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कुछ नही हुआ बस चेहरे बदल गए और बदल गया वसूली का तरीका। हमे आज भी याद है  जब सक्ती के लोग पानी , नाली , सड़क , खेल मैदान जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे थे और आज भी हालात कमोबेश वैसा का वैसा ही है। लोगो को आज भी इन सब सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी और सक्ती में भाजपा का विधायक थे तब कांग्रेसी कहा करते थे कि भाजपा की सरकार निकम्मी है सक्ती के लिए कुछ नही कर रही है।  05 साल बाद सत्ता बदली छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी विधायक कांग्रेस के ही बने लेकिन विकास ऐसा गुम था कि मिला ही नही। इस दौरान पानी पी-पी कर भाजपा को कोसने वाले कांग्रेसियों के मुंह पर ताला लटक गया।

05 साल बाद एक बार फिर सत्ता बदली लेकिन विधायक जी वही के वही रहे। अब आलम यह है कि सक्ती विधायक कांग्रेस के है और छत्तीसगढ़ में सरकार भाजपा की है लेकिन विकास अब भी लापता का लापता ही है। दुर्भाग्य यह है कि अब विकास को तलाश करने की जहमत ना तो सत्ता पक्ष उठा रही है और ना विपक्ष।

अब इन दोनों की आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। सक्ती शहर में बदलाव की बयार बस इतनी बही की शहर के चौक चौराहों में लगने वाले फ्लैक्स की साईज छोटी हो गई और आम जनता की समस्या बड़ी हो गई है। एक बुद्धिजीवी ने 05 साल पहले कहा था कि जिस दिन सक्ती में लगने वाले बैनर पोस्टर छोटे होने लग जाएंगे तब समझ लेना कि रामराज्य आ रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH