जांजगीर चाम्पा जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 34 नए ग्रामों का अनुमोदन , देखे सूची ,,

जांजगीर चाम्पा , 02-11-2020 9:39:54 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 34 नए ग्रामों का अनुमोदन , देखे सूची ,,
जांजगीर चापा 02 नवंबर 2020 - कलेक्टर  यशवंत कुमार की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कन्वरजेंस समिति की बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 34 गांवों का अनुमोदन किया गया। योजना के तहत इन गांवों के विकास के लिए प्रति ग्राम 40 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाएगी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के दिशा निर्देश के अनुसार शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से संबंधित ग्रामों का अभिसरण मदद से विकास कार्य किया जाएगा।  
     
कलेक्टर ने उपस्थित विभागीय जिला अधिकारियों से कहा कि इन गांवो में शासन की योजनाओं के तहत प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन किया जाएगा। चयनित ग्रामों में आवश्यकता के आधार पर ग्राम विकास योजना में गौठान के शेड निर्माण, फेंसिंग, कक्ष निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय शेड एवं अहाता निर्माण, स्कूल में स्मार्ट क्लास, आंगनबाड़ी भवन एवं अहाता निर्माण, स्कूल भवन एवं अहाता निर्माण, निर्मला घाट, सीसी रोड, नाली निर्माण, खेल मैदान व अहाता निर्माण कार्य किया जाएगा। 
    
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पी सी लहरें ने बताया कि वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में कुल 34 नवीन ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें -

अकलतरा विकासखंड के ग्राम देवरी, मुरलीडीह, बम्हनी, करहीडीह, बुचीहरदी, बलौदा विकासखंड से ग्राम नवापारा, लेवई, बेलटुकऱी, हरदीविशाल विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सोनादाह, नकटीडीह, बघौद, विकासखंड डभरा से मेढ़ापाली, सूखापाली, बरतुंगा, खरकेना, विकासखंड जैजैपुर के ग्राम जर्वे, नागारीडीह, बहेराडीह, देवरघटा, झरप, सेंदरी, दर्राभाठा, विकासखंड मालखरौदा से अण्डी, परसाडीह, कुरदी, सारसकेला, बासीन, अण्डा, जगमंहन, बड़ेमुड़पार, बड़े पाडरमुला, विकासखंड नवागढ़ से कनई को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित ग्राम में गठित ग्राम स्तरीय एवं जनपद स्तरीय कन्वरजेंस समिति के अनुमोदन उपरांत जिला स्तरीय समिति मे अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया था। 

बैठक में कृषि, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH