लोगो को शनि की चाल बताने वाले दाती महाराज पर पड़ी शनि की वक्र दृष्टि , बने रेप के आरोपी

नई दिल्ली , 22-09-2024 7:16:42 AM
Anil Tamboli
लोगो को शनि की चाल बताने वाले दाती महाराज पर पड़ी शनि की वक्र दृष्टि , बने रेप के आरोपी
नई दिल्ली 22 सितंबर 2024 - साकेत कोर्ट ने शनिधाम के संस्थापक और रेप के आरोपी दाती महाराज उर्फ मदन लाल राजस्थानी और उनके दो सह-आरोपी भाइयों अर्जुन और अशोक के खिलाफ दर्ज रेप के मामले में आरोप तय कर दिए हैं. अदालत ने दाती मदन महाराज के एक अन्य भाई अनिल को छोड़कर बाकी तीन पर रेप के आरोप तय किए हैं. अब इन तीनों के खिलाफ रेप के इल्जाम का मुकदमा चलेगा।

दाती महाराज पर उनकी ही एक पूर्व शिष्या ने 2016 में दो अलग-अलग मौकों पर बलात्कार करने का इल्जाम लगाया था. हालांकि दाती महाराज की तरफ से कहा गया है कि ये सब कोरी साजिश है. आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. कोर्ट ने ये केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से लेकर CBI को सौंप दिया है. शनि महाराज के नाम से कभी मशहूर रहे मदन महाराज के केस में अक्टूबर 2018 को साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए चार्ज फ्रेम करने की लंबी प्रक्रिया चली. अब छह साल बाद चार्ज तय कर दिए गए. दाती मदन महाराज के खिलाफ IPC की धारा 376 और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत केस दर्ज किया गया था. 7 जून 2018 को पीड़िता ने महाराज के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी. मामला साल 2016 के जनवरी और मार्च महीनों का है. पीड़िता ने दाती महाराज के अलावा 5 अन्य लोगों पर दाती का साथ देने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

कौन हैं दाती महाराज?

राजस्थान के पाली जिले के अलावास गांव में दलित समुदाय के मेघवाल परिवार में जुलाई 1950 को मदन का जन्म हुआ. पिता का नाम देवाराम था. करीबी बताते हैं कि जन्म के कुछ महीने के बाद ही मां का देहांत हो गया. मेघवाल समुदाय ढोलक बजाकर अपना परिवार पालता था. देवाराम भी यही करते थे. मदन जब सात साल का हुआ तो देवाराम भी चल बसे।

मदन की मुलाकात 1996 में राजस्थान के एक ज्योतिषी से हुई. मदन ने केटरिंग का काम करने के साथ ही जन्मपत्री बांचना भी सीख लिया. फिर केटरिंग बंद कर कैलाश कॉलोनी में ज्योतिष केंद्र खोला. मां बाप का दिया मदन नाम बदलकर दाती महाराज रख लिया. मदन हर किसी की जन्मपत्री देखकर शनि की चाल बताने लगा।

दिल्ली चुनाव से चमकी किस्मत

1998 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने थे. मदन ने एक नेता की कुंडली देखकर कह दिया कि यह शख्स चुनाव जीत जाएगा. वह चुनाव जीत भी गया. इस खुशी में उसने फतेहपुर बेरी में अपने पुश्तैनी मंदिर का काम दाती महाराज को सौंप दिया. फिर मदन उर्फ दाती महाराज ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. मदन की भविष्यवाणी की लोगों में चर्चा होने लगी. इस बीच मंदिर के आसपास की जगहों पर भी कब्जा जमा लिया. शनि मार्गी रहा तो उपलब्धियों और मशहूरी के शिखर चढ़ते हुए महा निर्वाणी अखाड़े में वो महामंडलेश्वर बन गए, लेकिन शनि ऐसा वक्री हुआ कि बदनामी और दुर्दशा चरम पर पहुंच गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH