सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा पुलिस को देखते ही 07 मिनट में टूटा , प्रेमिका को छोड़ प्रेमी हुआ फरार

उत्तर प्रदेश , 21-09-2024 4:40:19 PM
Anil Tamboli
सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा पुलिस को देखते ही 07 मिनट में टूटा , प्रेमिका को छोड़ प्रेमी हुआ फरार
मेरठ 21 सितंबर 2024 - मेरठ से प्रेम कहानी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां मवाना से 4 दिन से फरार प्रेमी युगल कचहरी में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा तो हंगामा हो गया. प्रेमी विकास कुमार पुलिस को देख अपनी मुस्लिम प्रेमिका को छोड़ फरार हो गया. लड़की चिल्लाती रही… मगर वह भाग निकला. युवती खुद को बालिग़ बता रही है. वह थाने में अपने प्रेमी का इंतजार करती रही।

दरअसल, मेरठ के मवाना निवासी सोफ़िया नाम की युवती अपने प्रेमी विकास के साथ 4 दिन पहले घर से भाग गई थी. शुक्रवार को कहचरी में कोर्ट मैरिज करने पहुंची तो पीछे से सोफिया का परिवार पहुंच गया, जिसे देखते ही प्रेमी विकास रफूचक्कर हो गया. जिसके बाद सोफ़िया अपने आशिक के लिए रोती रही, आंसू बहाती रही. आशिक को रोकने के लिए रो रोकर आवाज़ लगाती रही, लेकिन प्यार के लिए जान भी कुर्बान कर दूंगा… कहने वाला विकास कचहरी से भाग गया।

युवती के परिजनों ने मवाना थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. चार दिन से परिजन अपने स्तर पर भी बेटी की तलाश में जुटे थे. शुक्रवार को युवती के परिजनों को सूचना मिली कि युवती अपने प्रेमी के साथ कचहरी में कोर्ट मैरिज करने जा रही है. इसके बाद परिजनों ने घेराबंदी करते हुए प्रेमी युगल को कचहरी परिसर में धर लिया।

उधर, युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार करते हुए कचहरी में हंगामा कर दिया. इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को सिविल लाइन थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. युवती के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH