ऑनलाइन ठगी का ऐसा तरीका जो उड़ा देगा आपका होश , इस खबर को जरूर पढ़ें और सावधान रहें

नई दिल्ली , 21-09-2024 7:40:42 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन ठगी का ऐसा तरीका जो उड़ा देगा आपका होश , इस खबर को जरूर पढ़ें और सावधान रहें
नई दिल्ली 21 सितंबर 2024 - 12 सितंबर की दोपहर लगभग 3 बजे का वक्त रहा होगा। बेंगलुरु के सीवी रमन नगर में रहने वाले और मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत के.जे. राव उस दिन घर पर ही थे और कुछ जरूरी काम निपटा रहे थे। तभी उनके मोबाइल की घंटी बजी। फोन किसी अंजान नंबर से था। राव ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने भारी आवाज में कहा कि वो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से बात कर रहा है।

उसने बताया कि ये KYC से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला है, इसलिए आपका मोबाइल नंबर बंद किया जा रहा है। ये सुनते ही राव परेशान हो गए। खुद को ट्राई का अधिकारी बताने वाले शख्स ने राव से कहा कि इस मामले में जांच हो रही है और उनकी कॉल आगे डायवर्ट की जाएगी। शख्स ने राव से 9 नंबर दबाने के लिए कहा। राव ने जैसे ही 9 नंबर दबाया, उनकी कॉल एक दूसरे आदमी के पास डायवर्ट हो गई।

इस नए आदमी ने खुद को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने राव से कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल एक ऐसे बैंक अकाउंट के लिए हुआ है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही थी। इस आदमी ने राव से कुछ डिटेल ली और फिर कॉल को एक तीसरे शख्स के पास डायवर्ट कर दिया।

इस तीसरे शख्स ने अपने आप को CBI का अधिकारी बताते हुए राव से कहा कि उनके नाम पर FIR दर्ज हो चुकी है, उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। शख्स ने कहा कि अभी थोड़ी देर बाद वर्चुअल तरीके से उनकी कोर्ट में पेशी होगी। राव को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है। दिमाग में बस एक ही बात चल रही थी कि किसी तरह वो जेल जाने से बच जाएं।

कुछ देर बाद उनसे वीडियो कॉल करने के लिए कहा गया और जब राव ने ऐसा किया तो सामने वाकई कोर्टरूम जैसा माहौल था। राव खामोश थे और दूसरी तरफ कुछ कागजी कार्रवाई चल रही थी। थोड़ी देर बाद इस 'कोर्ट' में एक आदेश सुनाया गया, जिसके तहत राव को अपने बैंक अकाउंट में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड को ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

राव को बताया गया कि इस रकम की जांच होगी और बाद में इसे वापस कर दिया जाएगा। राव से जैसा करने को कहा गया, वो करते चले गए। करीब 59 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर होने के बाद राव से कहा गया कि जब तक जांच नहीं होती, वो ऑनलाइन निगरानी में रहेंगे। राव रातभर वीडियो कॉल पर रहे, लेकिन अब दूसरी तरफ से किसी की आवाज नहीं आ रही थी। उन्होंने शुरुआती नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन अब वो भी बंद हो चुका था।

राव को एहसास हो गया कि वो ठगी का शिकार हुए हैं। अब वो सीधे पुलिस थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। राव की शिकायत पर साइबर क्राइम विभाग ने आईटी एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरू पुलिस ने उन बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें राव ने रकम ट्रांसफर की थी। पुलिस उन नंबरों की भी जांच कर रही है, जिनसे राव के पास फोन आया था।

= इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक फारवर्ड करे जिससे लोग सावधान हो जाय =

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH