जांजगीर चाम्पा - महिला के साथ रेप , लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
जांजगीर चाम्पा , 19-09-2024 1:42:28 AM
जांजगीर चाम्पा 18 सितंबर 2024 - SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अकलतरा थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई की आरोपी दिलीप रात्रे (25) निवासी कोटमीसोनार ने बाईक से लिफ्ट देने के बहाने उसे लेकर इंदिरा उद्यान गया और वँहा एक सुनसान जगह मे ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 434/2024 धारा 64 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए SP विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया। प्रकरण के आरोपी आरोपी दिलीप रात्रे को उसके घर से पकड़ा गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने गिरफ्तार कर आज दिनांक 18 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
















