सक्ती - पिछले 30 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है सक्ती का जिला अस्पताल , सारे कामकाज है ठप्प

सक्ती , 18-09-2024 8:07:05 AM
Anil Tamboli
सक्ती - पिछले 30 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है सक्ती का जिला अस्पताल , सारे कामकाज है ठप्प
सक्ती 18 सितंबर 2024 - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में पिछले 30 घंटे से अधिक समय से बिजली बंद होने से अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ है। जिसके कारण चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हुआ। वहीं मरीजों और उनके स्वजन को अंधेरे में परेशानियों के साथ रात गुजारना पड़ा।

बिजली बंद होने से डाक्टरों के कमरे से लेकर मरीजों के वार्ड में अंधेरा छाया हुआ। इससे अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांच नहीं हो सके क्योंकि ये उपकरण बिना बिजली के काम नहीं करते। अंधेरे में कई डाक्टर और चिकित्सा कर्मी मरीजों का इलाज करते हुए नजर आए। वहीं अंधेरे के चलते कई मरीजों के उपचार में देरी हुई जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जब इस संबंध में बिजली विभाग से संपर्क किया गया तो लाइनमेन निर्मलकर ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम अस्पताल पहुंची थी। ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट और अंडर ग्राउंड केबल में आई खराबी के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है, जिसे सुधारने का कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर में खराबी आई है वह चारों ओर से बबूल की झाडिय़ों से घिरा हुआ है, जिससे सुधार कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन को इस बारे में पूर्व में भी अवगत कराया गया था, लेकिन उनके द्वारा ध्यान नही दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH