छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में कई गड़बड़ियां , अभ्यर्थियों ने थाने में की शिकायत

रायपुर , 17-09-2024 11:37:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में कई गड़बड़ियां , अभ्यर्थियों ने थाने में की शिकायत
रायपुर 17 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार को आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रवेश पत्र में जिला नहीं लिखा हाेने के कारण कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से चूक गए हैं। परीक्षा देने से वंचित रहे अभ्यर्थियों ने कबीर नगर थाना में लिखित शिकायत भी किया है। 

कोरबा से परीक्षा देने आई अभ्यर्थी रुपाली बंजारे ने बताया कि मैप में कोड डालने से रायपुर स्थित हीरापुर स्कूल परीक्षा केंद्र दिखा रहा था। अभ्यर्थी जब केंद्र पहुंचे तो वहां पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान अन्य कई अभ्यर्थी भी परीक्षा देने के लिए केंद्र पहुंचे हुए थे। केंद्र नहीं होने कारण अभ्यर्थी परीक्षा देने से चूक गए। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में केंद्र का नाम कोड नंबर 34066, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरापुर लिखा था।

अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा फार्म भरने के समय रायपुर जिला ब्‍लॉक था, तब हमने कोंडागांव जिला परीक्षा केंद्र के लिए भरा था। मेरे साथ एक दोस्त ने भी आवेदन किया था। लेकिन उन्हें कोंडागांव की जगह अंबिकापुर परीक्षा केंद्र मिला। उसके जिला बदलने के कारण मैं भी सोची की मेरा भी जिला बदल गया है। प्रवेश पत्र में दिए गए कोड नंबर से स्कूल का नाम सर्च किया तो रायपुर, हीरापुर दिखाया। इस कारण से हम यहां परीक्षा देने आ गए। प्रवेश पत्र में जिला लिखा रहता तो हमसे ये गलती नहीं होती। व्यापमं को भी प्रवेश पत्र में जिला लिखना चाहिए।

इस मामले में व्यापमं के परीक्षा नियंत्रक सुधीर उपरीत का कहना है कि प्रवेश पत्र में जिला कोड दिया रहता है। जो अभ्यर्थी हीरापुर शासकीय स्कूल परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे, जिला कोड के अनुसार उनका परीक्षा केंद्र कोंडागांव था। 

बता दे कि छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में 55.98 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 300 पदों के लिए हुई परीक्षा के लिए साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। व्यापमं की तरफ से अब तक की एक पाली में होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा है। अभी तक किसी भी परीक्षा में इतनी संख्या में एक पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी नहीं थे। रायपुर में परीक्षा के लिए 165 परीक्षा केंद्र बनाने पड़े। परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाए गए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH