छत्तीसगढ़ में तीन घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी , तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर , 17-09-2024 6:37:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में तीन घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी , तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना
रायपुर 17 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज से भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 3 घंटों के लिए बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ , सूरजपुर, सरगुजा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मनेंद्रगढ़ , GMP में ऑरेंज और कोरिया, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट है। यहां तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई जिससे रायपुर समेत कई जिलों में रात का मौसम ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड की ओर आगे बढ़ रहा है। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। 

सोमवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में 150 मिमी रिकॉर्ड की गई। 3 स्थानों पर अति भारी और 6 जगहों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। जिले में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। रिमझिम बारिश और बदली के वातावरण के बीच शाम को अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली।

छत्तीसगढ़ में 01 जून से 16 सितंबर तक 1139.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान औसत 1143 मिमी बारिश होती है। मानसून की विदाई को अभी 13 दिन बाकी है। यानी अब जो बारिश होगी, वह प्रदेश के लिए बोनस होगा। पिछले साल प्रदेश में 1061 मिली मीटर बारिश हुई थी जो औसत से 7 प्रतिशत कम थी। लेकिन इस बार औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH