दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री , केजरीवाल के बाद अब यह संभालेगी दिल्ली की कमान , बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली , 17/09/2024 7:14:04 AM
Anil Tamboli
दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री , केजरीवाल के बाद अब यह संभालेगी दिल्ली की कमान , बैठक में हुआ फैसला
नई दिल्ली 17 सितंबर 2024 - दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक में खुद आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायकों ने खड़े होकर अपनी मुहर लगा दी। 

अरविंद केजरीवाल के जेल जान के बाद सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में उभरीं आतिशी कालकाजी से पहली बार की विधायक हैं। दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी को केजरीवाल और सिसोदिया दोनों का विश्वासपात्र माना जाता है। करीब 18 विभागों को संभाल रहीं आतिशी के पास अब प्रशासन का अच्छा अनुभव है। वह पार्टी के पक्ष को मजबूती से मीडिया के सामने रखती रही हैं। 

आतिशी को सीएम बनाकर केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को भी साधने की कोशिश की है। कथित शराब घोटाले में कई महीनों तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे की घोषणा की थी। वह मंगलवार शाम एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। केजरीवाल ने कहा है कि वह तब तक दोबारा सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक चुनाव जीतकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर लेते हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH