छत्तीसगढ़ - जादू टोना के शक में 09 लोगो की हत्या , मृतकों में एक प्रधान आरक्षक भी शामिल

रायपुर , 16-09-2024 7:16:11 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जादू टोना के शक में 09 लोगो की हत्या , मृतकों में एक प्रधान आरक्षक भी शामिल
रायपुर 16 सितंबर 2024 - प्रदेश के वनाचंलों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अभाव के कारण अंधविश्वास लोगों पर हावी है। गांवों में लोग किसी भी घटना को अंधविश्वास से जोड़कर विश्लेषण करते हैं। इसके चलते जादू टोना जैसी बातें समाने आती है। गांवों में लोग जादू टोना के शक में हत्या जैस जघन्य अपराध भी कर देते हैं। 

तीन दिन पहले ही बलौदाबाजार जिले के कसडोल में टोनही के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। इसके बाद ही अब सुकमा में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को गांववालों ने मौत के घाट उतार दिया। सुकमा में पुत्र के सामने ही गांववालों ने पिता को लाठी डंडे से मारकर दर्दनाक मौत दी।

मामले में पता चला कि घटना से पहले गांववालों ने बैठक की ​थी। बैठक में उस परिवार के पांच लोग भी शामिल हुए। गांववालों ने उस परिवार पर जादू टोना का आरोप लगाया और अचानक उस परिवार पर हमला कर दिया और दर्दनाक मौत दे दी।

हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस ने चारों ओर से नाकाबंदी कर दी है। फॉरसिंक टीम के आने तक घटना स्थल की भी घेराबंदी कर दी गई है। इस क्षेत्र में यह ऐसा पहला मामला है, जहां गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इससे एक पूरा परिवार खत्म हो गया। इसमें एक पुलिस बल का एक प्रधान आरक्षक था जिसके दो छोटे बच्चे हैं।

इन लोगों की हुई हत्या..

मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्राम एतकल के निवासी।

इन गांववालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष) और पोड़ियाम एंका शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपी एतकल गांव के निवासी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH