छत्तीसगढ़ - नई वन्दे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज और टाईमटेबल जारी , देखे नई ट्रेन का पूरा शेड्यूल
रायपुर , 16-09-2024 6:17:20 AM
रायपुर 16 सितंबर 2024 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ की दूसरी दुर्ग - विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन पहले दिन रायपुर स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल टाईम टेबल के अनुसार चलेगी। जबकि 20 सितंबर से दुर्ग- विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।
रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 20829 /20830 दुर्ग- विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में 06 दिन गुरुवार को छोड़कर दोनों छोर से संचालित होगी। इस ट्रेन में 16 कोच शामिल है।
ट्रेन नंबर 20829 दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से 20 सितंबर से दुर्ग से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 6.13 बजे रायपुर पंहुचेगी और 6.18 पर रवाना होगी इसी तरह 6.53 बजे महासमुंद पहुंच कर 6.55 बजे रवाना होगी , 7.28 बजे खरियार रोड पहुंच कर 7.30 बजे रवाना होगी , 8.13 बजे कांटाभांजी पहुंच कर 8.15 बजे रवाना होगी , 8.43 बजे टिटलागढ़ पहुंच कर 8.45 बजे रवाना होगी , 8.55 बजे केसिंगा पहुंच कर 8.57 बजे रवाना होगी , 11 बजे रायगढ़ा पहुंच कर 11.02 बजे रवाना होगी , 12.35 बजे विजयनगरम पहुंच कर 12.37 बजे रवाना होगी और 1.45 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी।
वंदे भारत ट्रेन की सीट को पहले से अधिक आरामदायक और गद्देदार बनाया गया है। वहीं एग्जिक्यूटिव कार में सीट का कलर लाल से सुनहरा नीला किया गया है। ट्रेन के वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है। सीट का रिक्लाइनिंग एंगल बढ़ाया गया है। चार्जिंग पाइंट को भी सुव्यवस्थित किया गया है।
ड्राइविंग ट्रे कोच में व्हीलचेयर के लिए सिक्योरिंग पाइंट दिया गया है। टायलेट में लाइट 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वाट की गई। फायर एक्सटिंग्विशर के लिए झुका हुआ ट्रांसपेरेंट दरवाजा लगाया गया है, ताकि आसानी से दिखाई दे सके।
















