बड़ी खबर - अरविंद केजरीवाल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा , दिल्ली की जनता से की यह अपील

नई दिल्ली , 15/09/2024 9:00:53 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - अरविंद केजरीवाल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा , दिल्ली की जनता से की यह अपील
नई दिल्ली 15 सितंबर 2024 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की भी मांग की है। उन्होंने रविवार को कहा कि मैंने देश के संविधान और गणतंत्र को बचाने के लिए इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन अब दो दिन में इस्तीफा दे दूंगा। मैं तब तक CM की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती।

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। आज ये हमारी इमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है। मैं 'पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा' इस खेल का हिस्सा बन नहीं आया था। दो दिन बाद मैं सीएम पद से इस्तीफा दूंगा। कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती। आज से कुछ महीने बाद दिल्ली के चुनाव है, अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है, तो आने वाले चुनाव में मेरे पक्ष में वोट दे देना। आपका एक एक वोट मेरी ईमानदारी का सर्टिफिकेट होगा। इन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, मैं सत्ता का खेल खेलने के लिए नहीं आया था, देश के लिए कुछ करने आया था। जब 14 साल बाद भगवान राम वनवास से लौटे, सीता मैया को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। 

आज मैं जेल से आया हूं और अग्निपरीक्षा देने के लिए तैयार हूं। ये कुछ लोग बोल रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कंडीशंस लगाई हैं, काम नहीं कर पाएंगे। पिछले 10 साल में इन्होंने कंडीशन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फरवरी में चुनाव है, आज इस मंच से मैं मांग करता हूं कि ये चुनाव महाराष्ट्र के साथ नवंबर में कराए जाएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH