न्यायधानी में बलवा , बच्चो की लड़ाई में बड़ो ने जम कर चलाए लाठी डंडे , 15 लोगो पर जुर्म दर्ज ,,

बिलासपुर , 31-10-2020 8:25:27 AM
Anil Tamboli
न्यायधानी में बलवा , बच्चो की लड़ाई में बड़ो ने जम कर चलाए लाठी डंडे , 15 लोगो पर जुर्म दर्ज ,,
बिलासपुर 31 अक्टूबर 2020 - बच्चों के झगड़े में दो परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ, इस दौरान दोनों पक्ष ने जमकर लाठियां चलाईं। इसमें कई को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इसमें सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी विनय घृतलहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की सुबह राम लखन के 10 वर्षीय पुत्र और देवा बंजारे के भांजे के बीच खेल के दौरान झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर देवा अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर रामलखन के जीजा विनय से विवाद करने लगा। इसके बाद देवा और उसके परिवार के पन्ना घृतलहरे, राजकुमारी, शिवकुमारी, सतकुमारी, संतकुमारी, संगीता, सूरजा, प्रियंका व अमित ने विनय पर लाठी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। देवा और उसके परिवार वालों ने बीच-बचाव करने आई संतोषी और रामलखन की पिटाई कर दी। इसके बाद देवा और उसके परिवार के सदस्यों ने विनय की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने देवा समेत 12 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

वहीं, राजकुमारी घृतलहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि बच्चों के झगड़े के बाद उनकी बहन सतकुमारी ने समझाइश देकर दोनों को शांत किया था। इसके बाद राम लखन पहुंचा और बेटे से झगड़े की बात पर सतकुमारी को लोहे के पाइप से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई संगीता और सूरजा बाई समेत परिवार के अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। मारपीट में सतकुमारी, संगीता और नाबालिग को चोटे आई है। राजकुमारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने रामलखन, विनय व धन्नू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इसमें रामलखन व विनय की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से राजकुमारी, संतकुमारी, देवा और राजू को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH