छत्तीसगढ़ - हत्या करने के बाद नशा मुक्ति केंद्र में छिपा था आरोपी दीपक ठाकुर , हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर , 13/09/2024 8:49:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हत्या करने के बाद नशा मुक्ति केंद्र में छिपा था आरोपी दीपक ठाकुर , हुआ गिरफ्तार
बिलासपुर 13 सितंबर 2024 - शराब दुकान के सामने एक युवक की हत्या करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा (23 वर्ष) को जिला अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से पकड़ा गया है। घटना 25 अगस्त की रात की है, जब आरोपी ने पुराना बस स्टैंड बिलासपुर के पास शराब की टूटी शीशी से राहुल सिंह चौहान (29 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

पुलिस और साइबर टीम ने घटना स्थल के पास के CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की खोज जारी रखी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में घेराबंदी कर आरोपी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दीपक ठाकुर ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि मृतक के साथ सामान्य विवाद के बाद उसने शराब की टूटी शीशी से गले पर वार कर हत्या की थी। 

आरोपी ने अपने बयान में यह भी स्वीकार किया कि घटना के बाद उसने अपने कपड़े पीले थैले में रखा, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दीपक ठाकुर के खिलाफ एक और मामला दर्ज है, जिसमें फरारी के दौरान उसने पैसे न मिलने पर एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH